फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 24 नवंबर तक 12 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 24 नवंबर तक 12 गांवों की बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। विद्युत वितरण निगम के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पावर ग्रिड कारपोरेशन के टावर निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो इसलिए लोधीपुर बिजलीघर से पावटी, नानपुर कृषि फीडर, पावटी टाऊन फीडर, और कल्याणपुर उपकेंद्र से पोषित लोदीपुर व लडपुरा फीडर की बिजली आपूर्ति 20 से 24 नवंबर तक सुबह नौ बजे से दोपहर 4 बजे तक बंद रहेगी। इससे पांच दिन तक ढाना, देवली, लिसडी, भोवापुर, फत्तापुर, फुल्डेहरा, लोदीपुर, सादुल्लापुर, लडपुरा, मानकचौक, पोपाई, लोधीपुर छपका, खेड़ा, पावटी, हैदरपुर, नानपुर समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामान करना होगा। शाम चार बजे के बाद विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें