फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के बैग 11 हजार की नकदी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण के बैग 11 हजार की नकदी निकाली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में एक ग्रामीण के बैग से शातिर ने 11500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव हशुपुर निवासी राजवीर सिंह ने शुक्रवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। बताया कि उसका खाता सिंभावली के भोवापुर मस्तान नगर क्षेत्र में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। शुक्रवार को बैंक खाते से 11500 रुपये निकाले। इसके बाद वह रुपये गिनने लगा। पीड़ित का कहना है कि इस दौरान एक अंजान व्यक्ति उसके पास बैठा था। नकदी को बैग में रखकर वह बैंक शाखा से बाहर आने लगा। सीढ़ी उतरने के दौरान अंजान व्यक्ति तेजी से उसके पीछे आया और उससे टकराता हुआ आगे निकल गया। सड़क पर पहुंचने के बाद उसने बैग चैक किया, तो रुपये गायब थे। राजवीर सिंह ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है। सीओ पवन कुमार का कहना है कि इस संबंध में सिंभावली पुलिस को बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की तलाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें