फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 8 के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा 8 के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद किशोर घर के पास स्थित घेर में चला गया। जहां उसने छत के कुंदे में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब किशोर घर नहीं पहुंचा, तो परिजन घेर में पहुंचे। जहां फंदे पर शव लटका देखा। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को नीचे उतारा। बता दें कि किशोर कक्षा आठ का छात्र था, जो काफी समय से पढ़ाई के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में बहादुरगढ़ पुलिस का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें