सड़क हादसे में दो भाई घायल
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी प्रदीप अपने भाई पंकज के साथ कार में सवार होकर बृहस्पतिवार को मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ में मेरठ रोड पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में साइड मार दी, जिससे कार चला रहे प्रदीप कार से नियंत्रण खो बैठे। जिससे कार सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। राहगीरों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं डंपर चालक साइड मारकर मौके से भाग निकला। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया, जो उपचार कराने के बाद बिना किसी कार्रवाई के वहां से अपने गंतव्य को लौट गए।