पूठ में पेड़ कटान का वीडियो वायरल
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ में ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पेड़ों के कटान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ मे कुछ लोगों ने मंगलवार को कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े हरे पेड़ काटने शुरू कर दिए। जिसकी जानकारी मिलने पर पूर्व प्रधान दीन मोहम्मद मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने पेड़ों का कटान रुकवाने को लेकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। वहीं पेड़ कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बहादुरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच कर पेड़ों का कटान रुकवा दिया।
इंस्पेक्टर अजय चौधरी का कहना है कि पेड़ों का कटान रुकवा दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद