युवक को मारपीट कर घायल किया
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के एक गांव में युवक के साथ मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी कासिम ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसका कहना है कि 26 मई को घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी गांव के चार युवक आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों से उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी इमरान, इकराम, फरमान और राशिद निवासी बदरखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शीलेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।