बाइक फिसलने से दो युवक घायल
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर बाइक फिसलने से दो युवक घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र निवासी चांद मोहम्मद और शाहिद अपनी रिश्तेदारी में हुई एक मौत में जनपद मेरठ के कस्बा किठौर गए हुए थे। जो शनिवार की सुबह बाइक से वापस औरंगाबाद लौट रहे थे। गढ़-स्याना रोड पर डहरा कुटी के पास अचानक बाइक चला रहा शाहिद नियंत्रण खो बैठा। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बाइक सवार चांद व शाहिद दोनों घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे उनके परिजन प्राथमिक उपचार के बाद बिना कोई कार्रवाई किए उन्हें अपने साथ लेकर चले गए। संवाद