दौताई में चुनावी मीटिंग करते प्रत्याशी समेत 228 पर मुकदमा
गढ़मुक्तेश्वर। पंचायत चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पुलिस ने प्रत्याशी समेत 228 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार ने पंचायत चुनाव के कारण आचार संहिता लगी हुई है वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के सख्त आदेश हैं। उसके बावजूद भी कुछ प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांवों में संगठित होकर आदेश का उल्लंघन कर बैठक कर रहे हैं। सोमवार की रात को गांव दौताई में प्रधान पद प्रत्याशी मुनकाद उर्फ गुड्डू और गांव नानपुर में वीरेंद्र और उपदेश अपने समर्थकों के साथ बैठक और चुनाव प्रचार करते पाए गए। कोविड 19 गाइडलाइन और धारा 144 के उल्लंघन के मामले में प्रत्याशी समेत 18 नामजद और 210 अज्ञात व्यक्तियों पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।