फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपती समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में दंपती समेत पांच घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र निवासी मोहम्मद इकबाल अपनी पत्नी नौशीदा के साथ बुधवार की दोपहर बाइक से जनपद अमरोहा के गजरौला में स्थित एक रिश्तेदारी में जा रहे थे। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव वैठ मोड के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती घायल हो गए। वहीं मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी अमरजीत की बाइक गढ़-मेरठ रोड पर फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा गढ़-स्याना रोड पर गांव सदरपुर के निकट तेज रफ्तार कार की साइड लगने से बाइक सवार मोहित और उसका चचेरा भाई संजू निवासी स्याना जनपद बुलंदशहर भी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने अमरजीत को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें