फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे और स्याना रोड पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
जमपद अमरोहा निवासी रिंकू रविवार की सुबह करीब बजे मिनी ट्रक में सब्जी लादकर दिल्ली मंडी में जा रहा था, जैसे ही वह सिंभावली में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के फ्लाईओवर पर पहुंचा तो गलत दिशा में आ रहे ट्रैक्टर ने मिनी ट्रक में साइड मार दी। जिसको बचाने के चक्कर में रिंकू नियंत्रण खो बैठा और मिनी ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे मिनी ट्रक में रखी सब्जी भी सड़क पर बिखर गई। वहीं रिंकू भी मामूली रुप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में जनपद बुलंदशहर निवासी अजय सिंह अपने पत्नी सुनीता और बेटे अंकुश के साथ कार में सवार होकर मेरठ में अपने घर होली मनाने के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह गढ़ में स्याना रोड पर गांव बागड़पुर मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक सवारों ने कार में साइड मार दी, जिनसे बचाने में कार खेतों में जा घुसी और कार में बैठे तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल व्यक्ति उपचार कराने के बाद बिना किसी कार्रवाई के अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें