फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे और मेरठ रोड पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी गोपाल सिंह अपनी बहन मधू के साथ कार में सवार होकर अमरोहा की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आई बस ने कार में साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार सवार दोनों भाई बहन घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में मेरठ के मवाना निवासी बलविंद्र सिंह अपने साथी लोकेश, त्रिलोक और पुष्पेंद्र कार में सवार होकर ब्रजघाट में गंगा स्नान करने आए थे। वहां से लौटने के दौरान जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में गांव नानपुर के पास मेरठ रोड पर पहुंचे तो कार के आगे अचानक से पशु आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में कार खेतों में जा घुसी, जिससे कार में सवार चारों साथी घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें