वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी वृद्ध को शुक्रवार की रात बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में हापुड़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए अंतिम संस्कार कर दिया है। संवाद