सड़क हादसे में चाचा भतीजे घायल हुए
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक पर सवार चाचा भतीजे घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को आननफानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
नोएडा के सूरजपुर निवासी भरत अपने भतीजे शुभम के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को जनपद अमरोहा के थाना गजरौला क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी नेशनल हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आ रह तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को साइड मार दी, जिससे भरत बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक डिवाइडर पर जा गिरी। जिससे दोनों चाचा भतीजे सड़क किनारे जा गिरे, राहगीरों ने घायलों को आननफानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को उपचार देने के बाद परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और घायलों उनके साथ भेज दिया।