फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली और गढ़ में सड़क हादसे में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गाजियाबाद निवासी रणधीर सिंह अपने पत्नी गीता के साथ शुक्रवार की दोपहर को कार में सवार होकर मुरादाबाद अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उनकी कार को साइड मार दी, जिससे कार चला रहा रणधीर और उसकी पत्नी घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना में मेरठ के मुंडाली क्षेत्र निवासी तेजपाल अपने साथी कर्मवारी और शोभित के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में जा रहे थे, जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास पहुंचे तो सामने अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति आ गया, जिससे तेजपाल नियंत्रण खो बैठा और बाइक फिसल कर खेतों में जा घुसी और तीनों घायल हो गए। जिनको देख राहगीरों ने आननफानन में घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहीं चिकित्सकों ने उनके परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया और उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें