फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने युवक को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव सिभावली हाईकोर्ट निवासी कुलविंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बुधवार की देर शाम वह किसी काम से सिंभावली शुगर मिल एरिया जा रहा था। जिस समय वह सिंभावली गांव के पास रेलवे फाटक पर पहुंचा, तो फाटक बंद था। पीड़ित का कहना है कि बंद फाटक के पास चार युवक अपने हाथों में लाठी-डंडे लेकर खड़े हुए थे। जिन्होंने बाइक रोकते ही उसके साथ बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। हंगामा होने पर आसपास खेतों में मौजूद किसानों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने अमित, राजकुमार निवासी सिंभावली फरीदपुर समेत दो अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें