सड़क हादसे में महिला समेत चार लोग घायल
गढ़मक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर अलग अलग सड़क हादसों में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद निवासी राहुल अपनी मामी रंजना को लेकर रविवार को बाइक पर सवार होकर अपने घर अमरोहा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गढ़ में नेशनल हाईवे पर गांव अठसैनी के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं दिल्ली निवासी पंकज अपने भाई मोहन के साथ कार में सवार होकर गढ़ आ रहा था, जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा के पास पहुंचे तो रॉग साइड से आ रही एक कार ने साइड मार दी, जिससे कार चला रहा पंकज कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे दोनों भाई घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से पंकज को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया।