फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत 6 घायल हुए, दो को मेरठ रेफर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दंपति समेत 6 घायल, दो को मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग रास्तों पर हुए सड़क हादसों में दंपति समेत छह लोग घायल हो गए, जिनमें हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने दो को मेरठ रेफर कर दिया।
गढ़ मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास शुक्रवार की तड़के में दौड़ लगाकर सड़क पार कर रही गाय की चपेट में आकर एक बाइक फिसल गई। जिसमें बाइक चला रहे मुकेश और पीछे बैठी उसकी पत्नी दुलारी निवासी मवाना जनपद मेरठ घायल हो गए, जो जनपद बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद में अपने रिश्तेदार के घर को जा रहे थे। दूसरी घटना गढ़ स्याना रोड पर गांव सदरपुर के पास हुई, जहां मुड़ने के दौरान दूध के खाली टैंकर की साइड लगने से कार चला रहा रामपाल और उसका पड़ोसी जितेंद्र निवासी जहांगीराबाद घायल हो गया। तीसरी घटना दिल्ली लखनऊ नेशनल हाइवे पर गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हुई, जहां ट्रॉली का हुक निकलने से ट्रैक्टर चालक रमेश और उसका नौकर विजयपाल निवासी हापुड़ घायल हो गया। मौके पर एकत्र ग्रामीणों समेत राहगीरों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया, जहां हालत गंभीर होती देख चिकित्सकों ने रमेश और जितेंद्र को मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें