फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को गंगा में डूबने से बचाने पर मल्लाह सम्मानित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच लोगों को डूबने से बचाने पर मल्लाह सम्मानित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। पांच लोगों को गंगा में डूबने से बचाने पर भाजपाइयों ने मल्लाह समाज के युवाओं को सम्मानित किया। गढ़ नगर में तहसील रोड पर स्थित भाजपा नेता अंकुर त्यागी के कार्यालय पर सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार को बृजघाट में स्नान के दौरान डूब रहे पांच लोगों को बचाने पर मल्लाह समाज के चार युवकों को सम्मानित किया गया। अंकुर त्यागी समेत भाजपाइयों ने फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर मल्लाहों को सम्मानित किया। इस मौके पर अंकुर त्यागी ने कहा कि ब्रजघाट गंगा में आए दिन डूबने की घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद शासन और प्रशासनिक स्तर पर प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती नहीं हो पा रही। गंगा में नाव चलाकर अपने परिवारों का पालन-पोषण करने वाले मल्लाह समाज के युवा ही अपनी जान जोखिम में डालकर डूबने वालों को बचाने का काम करते हैं। लेकिन इनके कार्यों की कोई सराहना नहीं होती। रविवार को भी गंगा में डूब रहे लोगों को स्वराज केवट, दिलपाल केवट, देवेंद्र केवट और पूनम केवट ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर से क्षेत्र के मल्लाह समाज के युवाओं की तैनाती बचाव दल के रूप में होनी चाहिए, जिन्हें वेतन भी दिया जाना चाहिए। ताकि डूबने की घटनाओं पर अंकुश लग सके। इस मौके पर दिनेश गर्ग, संदीप निषाद, शिव कुमार गौतम, रोहित मल्होत्रा, गोपाल ठाकुर, अर्जुन शर्मा, राजू, अंशुल, डॉ. नरेश भारती, जतिन समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें