फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा पशु के हमले में कृषि अधिकारी की पत्नी घायल हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा पशु के हमले में कृषि अधिकारी की पत्नी घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। आवारा पशु के हमले में कृषि अधिकारी की पत्नी घायल हो गईं, जिन्हें राहगीरों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बेसहारा पशुओं की रोकथाम को प्रदेश शासन ने सरकारी स्तर से गो संरक्षण केंद्र और गोशाला बनवाने की मुहिम चलाई हुई है, लेकिन इसके बाद भी आवारा और छुट्टा पशुओं की रोकथाम न होने से वे सुबह से लेकर देर रात तक सड़कों पर मंडराते हुए मौका मिलते ही राहगीरों पर हमले करते आ रहे हैं। गढ़ क्षेत्र में तैनात कृषि प्राविधिक सहायक सतीश चंद्र शर्मा की पत्नी विपिन देवी दुकान से घरेलू सामान खरीदने जा रही थीं। इस दौरान सड़क पर घूम रहे आवारा पशु के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर पहुंचे राहगीर आननफानन में घायल विपिन देवी को निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें