आज ब्रजघाट में विसर्जित होंगी सुषमा स्वराज की अस्थियां
गढ़मुक्तेश्वर। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी। श्री गंगा सेवा समिति अध्यक्ष और अमृत परिसर धर्मशाला के प्रबंधक विनय मिश्रा ने बताया कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की अस्थियां आज ब्रजघाट गंगा में विसर्जित होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु मित्तल ने देर शाम यह जानकारी दी है। चेयरमैन सोना सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन अगर सुषमा स्वराज की अस्थियां ब्रजघाट गंगा में विसर्जन के लिए आएंगी आएंगी तो फिर पालिका स्तर से जुड़े सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह चाक चौबंद रहेंगे।