फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों पर पति को गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुरालियों पर पति को गायब करने का आरोप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और पति को गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी शादी करीब आठ माह पहले सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। जिन्होंने कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले आरोपियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने बताया कि जब उसके पति को अपने परिवार के लोगों के व्यवहार की जानकारी हुई, तो उसने उन्हें समझाने की कोशिश की। पति के आश्वासन पर वह अपने मायके चली गई। महिला ने बताया कि सोमवार को उसने पति से बात करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। वहीं मंगलवार को कॉल करने पर किसी और व्यक्ति ने फोन उठाया, जिसने बताया कि उसके पति की कार थाना धौलाना क्षेत्र के गांव सपनावत के पास नहर के पास लावारिस खड़ी है और मोबाइल फोन भी कार में ही रखा है। लेकिन उक्त स्थान पर पहुंचने के बाद न तो कार मिली और ना ही उसके पति का कोई सुराग मिल सका। पीड़िता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ओजस्वी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें