फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ साल पुराना मंदिर आस्था का प्रतीक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ सौ साल पुराना मंदिर आस्था का प्रतीक
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर गढ़-स्याना मार्ग पर स्थित प्राचीन शिव और राधा-कृष्ण मंदिर हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। पूर्व प्रधान कालीचरण ने बताया कि श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा बड़ा हनुमान मंदिर घाट वाराणसी से जुड़े उक्त मंदिर की स्थापना करीब डेढ़ सौ साल पहले कराई गई थी। इसमें शिव परिवार के साथ-साथ राधा-कृष्ण की अप्रतिम प्रतिमाएं हैं। जिनकी विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच प्राण प्रतिष्ठा कराई गई है। मंदिर का प्रबंधन पंचदशनाम जूना अखाड़ा द्वारा ही संचालित होता है। मंदिर में डहरा कुटी समेत आसपास के दर्जनों गांवों के श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। सावन के महीने में मंदिर में विधिवत रुद्राभिषेक करने से सभी कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें