पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने का मौका
गढ़मुक्तेश्वर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कस लाभ मिलने से वंचित किसान सोमवार को भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक अधिकारी सतीश चंद शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए वर्ष में 6 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। योजना के तहत देश भर में लाखों किसानों को लाभ मिल चुका है, लेकिन अभी भी बहुत से किसान योजना के लाभ से वंचित हैं। शासन के निर्देश पर जनपद के हापुड़, गढ़, धौलाना और सिंभावली ब्लॉक के राजकीय कृषि बीज भंडारों पर काउंटर खोलकर 26 और 27 जुलाई में किसानों के रजिस्ट्रेशन कराए गए है, लेकिन रजिट्रेशन से वंचित किसानों को एक मौका और दिया गया है। सतीश चंद शर्मा ने बताया कि सोमवार को भी योजना के लाभ से वंचित किसान उक्त काउंटरों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच पहुंचकर योजना के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, बैंक पास बुक, खतौनी, घोषणा पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य हैं।