फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डेढ़ वर्षीय मासूम की टब में डूबने से मौत, परिवार में मातम

विज्ञापन
मृतक अयान। संवाद - फोटो : HAPUR
विज्ञापन
डेढ़ वर्षीय मासूम की टब में डूबने से मौत
विज्ञापन

धौलाना। कस्बा के मोहल्ला काजीवाड़ा में दर्जी का काम करने वाले जावेद के डेढ़ वर्षीय पुत्र अयान की बॉथ टप में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम पसरा है। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन

जावेद मोहल्ले में ही दर्जी का काम करता है। रविवार की दोपहर अयान मां के साथ घर की दूसरी छत पर मौजूद था। मां ने उसके लिए नहलाने के लिए बाथ टब में पानी भरा था। इस दौरान अयान टब के आसपास ही खेल रहा था। खेलते-खेलते अयान बाथ टब के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। पानी में डूबने से अयान की मौत हो गई। कुछ देर बाद उसकी मां ऊपर आई तो उसने बच्चे को टब में पड़े देखा। आनन फानन में उसे चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को गमगीन माहौल में उसका सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें