फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेमू के बाद अब दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन भी रद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेमू के बाद अब दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन भी रद
विज्ञापन

हापुड़। कोहरे के नाम पर मेमू पैसेंजर के बाद अब दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन को भी रेलवे ने रद कर दिया है। रेलवे ने यह ट्रेन एक मार्च तक के लिए रद की है। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन पूर्ण रूप से गड़बड़ाया हुआ है। रविवार को भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली आठ ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे ने दिल्ली से हापुड़ वाया बरेली तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को रद कर दिया है। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादबाद, बरेली जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, लखनऊ से नई दिल्ली की ओर जाने वाली लखनऊ मेल एक घंटे, दिल्ली से कोटद्वार की ओर जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस तीन घंटा, बरेली से भुज जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस पांच घंटा, ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस सात घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस सात घंटा, संगम एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची। यात्री घंटों ठंड में ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करने को मजबूर रहे।
स्टेशन अधीक्षक अजब सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन में सुधार होने की संभावना है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें