फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जिले के चार केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के चार केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा
विज्ञापन

हापुड़। जिले के चार केंद्रों पर जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन परीक्षा होगी। हर ब्लॉक में एक एक केंद्र निर्धारित किया गया है। छात्र 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं, परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
गढ़ क्षेत्र में अस्थाई भवन में फिलहाल नवोदय विद्यालय संचालित किया जा रहा है। 40 सीटों पर यहां प्रवेश प्रक्रिया होनी है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। छात्रों को 31 जनवरी तक आवेदन का समय दिया गया है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए चार केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हापुड़ ब्लॉक में श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, सिंभावली ब्लॉक में आरएसके इंटर कॉलेज, गढ़मुक्तेश्वर में डॉ.राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज, धौलाना में मारवाड़ इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की निगरानी के भी आदेश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश मिले हैं। प्रवेश परीक्षा अप्रैल महीने में प्रस्तावित है। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य हरचरण सिंह चारण ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र 31 जनवरी तक आवेदन कर दें। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित करा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें