फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दूसरे प्रदेश में ले जाकर बेचते थे नकली शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे प्रदेश में ले जाकर बेचते थे नकली शराब, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हापुड़। देहात थाना पुलिस ने बुलंदशहर में नकली (अपमिश्रित) शराब बनाकर उत्तराखंड में ब्रांड के पव्वे में भरकर बेचने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। दूध की वैन में छिपाकर शराब को सप्लाई करने का काम लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच पेटी देसी शराब, पांच केन में भरा 275 लीटर द्रव्य पदार्थ, पांच किलोग्राम यूरिया, 770 देसी शराब के पव्वा के ढक्कन, 756 बार कोड, मिस इंडिया मार्का के 792 रैपर, दूध की कुछ कैरट और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार को सूचना मिली कि कुछ शराब तस्कर अवैध या अपमिश्रित शराब का जखीरा लेकर सप्लाई के लिए ले जा रहे हैं। ये लोग हापुड़ से होते हुए उत्तराखंड के देहरादून जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने मेरठ-हापुड़ हाइवे स्थित गांव धनौरा कट के पास बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को एक पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। रुकने का इशारा करने पर गाड़ी सवार लोगों ने गाड़ी को दौड़ा दिया। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को कुछ दूरी पर ही रुकवा लिया। पुलिस ने गाड़ी में मौजूद दो लोगों को दबोच लिया। इनकी पहचान जिला बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के पाली परतापुर निवासी कैलाशचंद्र और थाना स्याना के मोहल्ला पट्टी हजारी निवासी संजय के रूप में हुई।
गाड़ी की तलाशी लेने पर इससे नकली शराब व अन्य माल बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान इन्होंने बताया कि वे बुलंदशहर क्षेत्र में नकली (अपमिश्रित) शराब बनाकर उसे दूध सप्लाई की आड़ में देहरादून में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मिस इंडिया नाम के देसी पव्वों में शराब की सप्लाई करते थे। उन्होंने यूरिया व अन्य पदार्थों की मदद से नकली शराब बनाने की बात स्वीकार की है। बार कोड भी पव्वों पर लगाया जाता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वहां ठेकों पर भी यह शराब बेची जाती होगी। हालांकि इसकी जांच चल रही है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें