फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में 10 की गड्डी गायब,बाजार में 600 रुपये ब्लैक पर मिल रही गड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
10 की नोट गायब,16 सौ रुपये में मिल रही एक गड्डी
विज्ञापन

हापुड़। सहालग में बैंकों से 10 के नोटों की गड्डी गायब हो गई है। बाजार में एक गड्डी पर 600 रुपये तक का ब्लैक हो रहा है। पांच के नोटों की गड्डी भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में शादी वाले घरों में 20 रुपये की गड्डी से ही मिलाई करने का निर्णय लिया जा रहा है। इस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन और बैंकों का कोई ध्यान नहीं है।
शुभ कार्यों में रिश्तेदारों को मिलाई देने का रिवाज हिंदू धर्म में है। इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो रहा है, ऐसे में घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। बरातियों की मिलाई के लिए ऐसे परिवार दस रुपये के नोट वाली गड्डी तलाश रहे हैं। इसके लिए वह रोजाना बैंकों के भी चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

लेकिन बैंक चेस्ट में दस के नोटों की गड्डी नहीं आने की बात कह उन्हें चलता कर देते हैं। बाजारों में इस गड्डी पर सबसे अधिक ब्लैक है। एक हजार रुपये वाली दस के नोटों की गड्डी लोगों को 1600 रुपये तक में दी जा रही है। इससे लोग परेशान हैं, ऐसे में शादी वाले परिवारों ने अब रिश्तेदारों की मिलाई 20 रुपये के नोट से करने का निर्णय लिया है। क्योंकि 20 के नोटों की गड्डी बैंकों में आसानी से दो हजार रुपये में मिल रही है।
कई बैंकों में 50 के नोटों की गड्डी की भी कमी है, सहालग में अक्सर इस तरह की समस्या से लोगों में रोष है। बहुत से लोग बाजारों में दुकानदारों की मिन्नतें कर उनके गल्ले से नए नोट ले रहे हैं। बाजार में बिक रही मालाओं में भी दस के नोट नहीं दिख रही है।
विज्ञापन

चेस्ट के अनुसार बैंकों को उपलब्ध करायी जा रही करेंसी
चेस्ट के अनुसार बैंकों को करेंसी उपलब्ध करायी जा रही है। दस के नोटों की गड्डी ऊपर से ही नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में बैंकों के अंदर इसकी किल्लत बनी हुई है।-राम विनोद, एलडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें