फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का बना रहा दबाव, युवती को उठाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह का बना रहा दबाव, युवती को उठाने की धमकी
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को मनचला परेशान कर रहा है। आरोपी ने निकाह का दबाव बनाने के लिए उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। उसका निकाह तुड़वाने का भी प्रयास किया। पीड़ित ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने पुत्री का निकाह जिला गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ तय किया था। लेकिन मोहल्ले का ही मुस्तकीम उसकी पुत्री और परिजन को परेशान करता हुआ आ रहा है। फेसबुक और वाट्सएप पर उसकी पुत्री को बदनाम किया। रिश्ता तुड़वाने के लिए उसके दामाद के पास भी फेसबुक पर मैसेज भेजे और पुत्री ने निकाह ना करने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी ने उसकी पुत्री का मोबाइल नंबर अपने कुछ साथियों को दे दिया है, जो उसकी पुत्री को फोन और मैसेज कर परेशान कर रहे हैं। इतना ही नहीं आरोपी निकाह न करने पर उसकी पुत्री को उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। जिससे परिजन भयभीत हैं। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामले में मुस्तकीम, साबिर अली, शहजाद और सायना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें