फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 ओडीएफ प्लस गांवों को मिले 19 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
43 ओडीएफ प्लस गांवों को मिले 19 करोड़
विज्ञापन

हापुड़। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के अंतर्गत जिले के पांच हजार से अधिक आबादी वाले 43 गांवों को चिह्नित किया गया है। इन गांवों में ठोस और तरल कूड़ा निस्तारण के लिए शासन से 19 करोड़ रुपये मिल गए हैं। जिससे यह गांव साफ-सफाई के बाद चकाचक दिखाई देंगे। शासन से प्राप्त हुई धनराशि को ग्राम प्रधानों के खातों में पीएफएमएस के माध्यम से खातों में भी भेज दी गई है।
ओडीएफ प्लस के अंतर्गत गांवों को स्वच्छ बनाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत गांव जहां खुले में शौच पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाएगी और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय होगा। वहीं गांवों में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इन गांवों में प्लास्टिक कनेक्शन सेंटर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

कुल मिलाकर इन सभी गांवों को साफ-सुथरा बनाया जाएगा।
शासन से धनराशि प्राप्त होते ही गांवों में कार्य कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है। शासन ने चिह्नित किए गए सभी 43 गांवों जल्द कार्य शुरू कराने के लिए भी निर्देश दिए हैं। सभी गांवों में कार्य ग्राम प्रधान द्वारा ही कराए जाएंगे।
योजना के अंतर्गत यह होंगे कार्य
डीपीआरओ विरेंद्र सिंह ने बताया कि ओडीएफ प्लस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में कूड़ा कलेक्शन सेंटर, एकीकृत ठोस प्रबंधन, घर-घर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा का संचालन, सामुदायिक सोकपिट, सामुदायिक कंपोस्ट पिट, वर्मी कंपोस्ट, भूमिगत नाली, सिल्ट कैचर फिल्टर चेंबर, रिसोर्स रिकवरी सेंटर, खाद के लिए गड्ढों का निर्माण, ग्राम समाज की चिह्नित भूमि की चार दीवारी आदि का कार्य किए जाएंगे। इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

धौलाना विकास खंड के इन गांवों में होंगे कार्य
आजमपुर, धौलाना, गालंद, सिखैड़ा, शेखपुरा खिचरा, रावली, पिपलैड़ा, तिसौली खेड़ा, बझेड़ा कला, डेहरा, सपनावत और लतीफपुर मजरा सपनावत।
सिंभावली विकास खंड के इन गांवों में होंगे कार्य
मुरादवपुर, गोहरा आलमगीरपुर, मोहम्मदपुर खुलड़िया, बढड़ा मोहम्मदपुर खुलड़िया, वैट, मुजफ्फरा बागड़पुर, सरूरपुर, सिखेड़ा मुरादाबाद, फतेहपुर मतनौरा और राजपुर मढैया।
हापुड़ विकास खंड के इन गांवों में होंगे कार्य
रसूलपुर बहलोलपुर, असौड़ा, बछलौता, सलाई, टियाला, कस्तला कासमाबाद, बदनौली, सरावा, सरावा मिर्जापुर, उपैड़ा, बड़ौदा सिहानी और दादरी-जोगीपुरा।
गढ़मुक्तेश्वर विकास खंड के इन गांवों में होंगे कार्य
अठसैनी, अल्लाबख्शपुर, रसूलाबाद नानपुर, पलवाड़ा, भैना सदरपुर, दौताई, आलमनगर, बहादुरगढ़ और बदरखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें