फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना के ककराना गांव में सात घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना के ककराना गांव में सात घरों में चोरी
विज्ञापन

धौलाना। गांव ककराना में छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने एक के बाद एक सात घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिवार के लोगों को भनक लगे बिना चोर अलमारियों के ताले तोड़कर, उसमें रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
गांव के विक्रांत सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार देर रात लोग दिवाली मनाकर सो गए। इसके बाद चोरों ने गांव में धावा बोल दिया। सबसे पहले चोर विक्रांत के मकान पर पीछे से छत के रास्ते चढ़े और पूरा घर खंगाल लिया। इसके बाद चोरों ने एक के बाद एक दूसरे से सटे सुभाष, चंद्रवती, कृष्णा, धीरज, दीपक और ब्रिजेश के मकानों को भी खंगाल डाला।
विज्ञापन

विक्रांत के घर से चोर तीन लाख के आभूषण और 90 हजार रुपये, सुभाष के यहां से दो सोने की अंगूठी और सात हजार रुपये, चंद्रवती के यहां से एक सोने की अंगूठी और दो हजार रुपये, कृष्णा के यहां से सोने के कुंडल और दो हजार रुपये, धीरज के यहां से 14 हजार रुपये और बृजेश के यहां से दो हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

विक्रांत ने बताया कि रात्रि करीब बजे के करीब उसने कुछ लोगों को भागते हुए देखा था। उनका पीछा भी किया गया लेकिन चोर फरार होने में कामयाब हो गए। मंगलवार सुबह ग्रामीण थाने पहुंचे और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें