फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में 60 मिमी से भी अधिक बारिश, सोमवार को स्कूल बंद

सार

पांच दिन में 60 मिमी से भी अधिक बारिश, सोमवार को स्कूल बंदहापुड़।बारिश से फसलों को भारी नुकसान बताया जा रहा है।शनिवार शाम से बारिश होने का सिलसिला जारी हो गया था जो, सोमवार को भी दिनभर जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन में 60 मिमी से भी अधिक बारिश, सोमवार को स्कूल बंद
विज्ञापन

हापुड़। जिले में लगातार हो रही बारिश का सिलसिला पांचवें दिन भी जारी रहा। पिछले पांच दिनों में जिले में 60 मिमी से भी अधिक बारिश हुई है। बारिश से फसलों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा माधापुर मोज्मपुर में दो मकानों की दीवार और पिलखुवा में भी एक मकान गिर गया। सोमवार को भी पूरे दिन बारिश के आसार हैं, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों की सोमवार को अवकाश की घोषणा की है।
पिछले पांच दिनों से मौलम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार शाम से बारिश होने का सिलसिला जारी हो गया था जो, सोमवार को भी दिनभर जारी रहा। पूरे दिन कभी तेज बारिश होती रही। दिनभर रिमझिम बारिश होने की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बाजारों में कीचड़ जैसे हालात बने रहे। सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके साथ ही विद्युत कटौती भी होती रही।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख बाजार गोल मार्केट, चंडी रोड, कोठी गेट, पुराना बाजार, सर्राफा बाजार, बर्तन बाजार, साधना मार्केट आदि में कीचड़ जैसे हालात रहे। जबकि सिकंदरगेट से बुलंदशहर रोड जाने वाले मार्ग, मेरठ गेट, अयोध्यापुरी, चैनापुरी, इंद्रगढ़ी, रेलवे रोड, पक्का बाग, शिवपुरी समेत कई मोहल्लों में हल्का जलभराव हो गया। लोगों को अपने निजी काम के लिए निकलना पड़ा तो भीगते देखे गए। ऐसे में लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
सड़कों पर नहीं रही चहल-पहल
पूरा दिन लगातार हुई बारिश के कारण नगर की अधिकांश सड़कों पर पूरा दिन चहल-पहल नहीं रही। इसके अलावा बाजारों में भी पूरा दिन दुकानदार खाली बैठे दिखाई दिए। लोगों ने जरूरी कार्य के लिए ही घर से निकलने में भलाई समझी। वहीं, गोल मार्केट में जलभराव होने के कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धंसी सड़क, गिरी मकानों की दीवार
बारिश होने के कारण तहसील चौपले पर सड़क धंस गई। जिससे लोगों को वहां से आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गांव माधापुर मोज्जमपुर स्थित दो मकानों की दीवार भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कई जानमाल की हानि नहीं हुई। एसडीएम ने तत्काल लेखपाल को मौके पर मामले की जानकारी के लिए भेजा। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि लेखपाल द्वारा रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। रिपोर्ट तैयार होकर शासन को भेजी जाएगी।
गुलाबी ठंड का हुआ एहसास
लगातार बारिश होने से लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हुआ। ठंडी हवा चलने से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। घरों में लोगों को पंखे तक की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को फिर बारिश होने की संभावना है।
किसानों को हो रहा भारी नुकसान
किसानों पहले ही सूखे की मार ने परेशान किया था और अब वह लगातार बारिश से परेशान है। बारिश से किसानों का पका हुआ और कटा हुआ धान को भारी नुकसान हो गया। बारिश होने पर धान की पकी फसल खेत में गिर गई तो कटा हुआ धान भीग कर खराब हो गया। जिससे किसान को भारी नुकसान है।
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी के दिए निर्देश
मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी देने के बाद जिलाधिकारी ने जिले के 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों की छुट्टी के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को सभी स्कूलों की छुट्टी के निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों का पालन न करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें