फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में पुलिस लाइन के बाहर शराब का सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में पुलिस लाइन के बाहर शराब का सेवन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेला क्षेत्र में शासनादेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शासन के निर्देश पर पुलिस-प्रशासन ने मेला क्षेत्र को शराब निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया है, जिसमें शराब ले जाने, बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इसके बावजूद भी मेला क्षेत्र में मुख्य गंगा घाट, मेरठ, दिल्ली, बुलंदशहर सेक्टर समेत अन्य स्थानों पर खुलेआम जमकर जाम छलके। लेकिन पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने देखते रहे।
कार्तिक पूर्णिमा मेलाअवधि के लिए गंगा खादर क्षेत्र को ड्राई जोन घोषित करने के साथ ही मेले को जाने वाले सभी मुख्य रास्तों पर आबकारी पुलिस की तैनाती अधिकारियों द्वारा की जाती है। जहां तैनात आबकारी टीम समेत पुलिसकर्मियों की ड्यूटी वाहनों की चेकिंग कर मेला क्षेत्र में शराब को पहुंचने से रोकना है। इसके बावजूद भी मेला क्षेत्र में शराब पहुंच रही है, इतना हीं नहीं शराब का खुले आम सेवन भी किया जा रहा है। जिससे शासनादेशों का जमकर उल्लंघन हो रहा है। शरारती तत्व और हुड़दंगी कार्तिक पूर्णिमा मेले में बनाई गई अस्थाई पुलिस लाइन के सामने ट्रेक्टर पर सवार होकर गाने बजाते हुए शराब का सेवन करते नजर आए। वहीं घाटों समेत अन्य स्थानों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती है, वह भी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शराब लाने व पीने वालों पर की जाएगी कार्रवाई
मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, वहीं पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। शराब पीने और लाने वालों की सुरागरसी करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुकेश मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें