फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा गंगा किनारे रासायनिक खेती पर रोक लगाने की मांग

सार

गंगा किनारे रासायनिक खेती पर रोक लगाने की मांगगढ़मुक्तेश्वर।किसानों द्वारा फसलों में रासायनिक खाद और दवाओं का प्रयोग किया जाता है।ऐसे में गंगा तटीय गांवों में प्रशासन द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा किनारे रासायनिक खेती पर रोक लगाने की मांग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गंगा किनारे हो रही रासायनिक खेती पर रोक की मांग को लेकर निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष ने सीएम को पत्र भेजा है। ताकि गंगा में फैल रहे प्रदूषण पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष डीपी निषाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजते हुए बताया कि तहसील क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ, लठीरा समेत कई स्थानों पर गंगा तट पर किसान खेती करते हैं। किसानों द्वारा फसलों में रासायनिक खाद और दवाओं का प्रयोग किया जाता है। जिससे गंगा तट और जल दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। इतना ही नहीं केमिकल युक्त दवाइयों और रासायनिक खाद के कारण जलीय जीवों कछुवा, मछलियां, डॉल्फिन, घड़ियाल को भी भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन द्वार जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। ऐसे में गंगा तटीय गांवों में प्रशासन द्वारा किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। जैविक खेती से होने वाली उपज से कैंसर जैसी बीमरियों पर भी अंकुश लगेगा। वहीं गंगा प्रदूषण की भी रोकथाम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें