फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ सर्किल के दो थाना क्षेत्र में चार मकानों से 27 लाख के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सर्किल के दो थाना क्षेत्र में चार मकानों से 27 लाख के गहने चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सर्किल के थाना क्षेत्र गढ़ और सिंभावली के गांवों में चोरों ने किसानों के घर में लाखों रुपये का जेवर और हजारों रुपये की नकदी चोरी की। मानकचौक के गुस्साए ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर घेराव किया और चोरी की घटनाओं के खुलासे की मांग की, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर वापस भेज दिया।
गांव मानकचौक में मुख्य रास्ते पर रहने वाले किसान चाब सिंह, तसवीर सिंह और बीर सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शनिवार की रात को वे अपने परिजनों के साथ मकान में सोए हुए थे। किसान चाब सिंह ने बताया कि मकान में बने कमरे में बाहर की तरफ से लगे जाल को तोड़कर चोर घर में घुस आए और घर में रखी सेफ का ताला तोड़कर वहां रखी 52 हजार की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का जेवर चोरी कर ले गए। वहीं पीड़ित किसान तसवीर सिंह ने बताया कि घर में घुसे चोरों ने कुंडल और बिछुए चोरी कर लिए। जिससे करीब पचास हचार रुपये का सामान चोरी हुआ है। इसके अलावा बीर सिंह ने बताया कि उनके घर में घुसे चोरों ने 15 तोले सोना और 48 हजार की नकदी चोरी की है। पीड़ित किसानों ने बताया कि चोरी की घटना का पता सुबह होने पर चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। वहीं ताबड़तोड़ चोरियों से गुस्साए मानकचौक के ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस कर्मियों पर गश्त न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जहां मौजूद इंस्पेक्टर अमित सिंह ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के लिए आश्वासन दिया और वहां से भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंभावली के गांव ढाना में 30 तोला सोना चोरी हुआ
गढ़मुक्तेश्वर। पीड़ित दीपक निवासी गांव ढाना ने बताया कि शनिवार को वह अपने परिजनों के साथ घर में नीचे सोया हुआ था। वहीं उसकी भाभी ऊपर बने कमरे में सोई हुई थी। पीड़ित ने बताया कि करीब सुबह पांच बजे उसकी भाभी का उसके पास फोन आया और कहा कि उसके कमरे की बाहर की तरफ से कुंडी लगी हुई है। इसके बाद पीड़ित ने ऊपर पहुंचकर गेट खोला और देखा कि कमरे में सामान फैला हुआ था। वहीं अलमारी में रखा 30 तोले सोना, जिसमें 8 कंगन, 7 अंगूठी, एक चैन, दो गले की कंठी, 16 जोड़ी पॉजेब और पचास हजार की नकदी गायब थी। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ पवन कुमार का कहना है कि संबंधित मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम भी गठित कर दी गई है, गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक कराई जा रही है, जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें