फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: कर्मचारी ने ही कराई थी दवा फैक्टरी में लूट, पुलिस खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mon, 23 Jan 2023 11:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, हापुड़

सार

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले लवनीस निवासी कौल थाना खरखौदा ने ही लूट का पूरा प्लान किया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित दवा फैक्टरी में हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। फैक्टरी में घुसे चार बदमाशों ने चौकीदार को बेरहमी से पीटकर बदहवास कर दिया था। बदमाश सेफ का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये लूट ले गए थे। मामले में फैक्टरी का कर्मचारी ही लूट का सूत्रधार निकला। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी अमित त्यागी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया था कि थाना देहात क्षेत्र के मेरठ रोड पर उसकी यूनीप्लस बायोटेक के नाम से दवा फैक्टरी है। शुक्रवार की रात चौकीदार अल्लाह रक्खा अंदर बने चौकीदार के कमरे में अल्लाह रक्खा सो रहा था। देर रात हथियारों से लैस चार बदमाश फैक्टरी में घुस आए और चोरी करने लगे। इस दौरान चौकीदार की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद बदमाशों ने चौकीदार को बेरहमी से पीटा। शोर मचाने पर हत्या की धमकी दी। बदमाशों ने फैक्टरी के अंदर बने कार्यालय में तोडफ़ोड़ की। कार्यालय में रखी सेफ का ताला तोड़कर चोर 1.80 लाख रुपये निकालकर ले गए।

एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मामले में पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की तो खुलासा हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले लवनीस निवासी कौल थाना खरखौदा ने ही लूट का पूरा प्लान किया था। उसने अपने गांव निवासी असदुद्दीन और कुछ साथियों को बताया कि फैक्टरी में लूट को अंजाम दिया जा सकता है। जिसके बाद चार लोगों ने इस लूट को अंजाम दिया। पुलिस के साथ टिलाया और असौड़ा के बीच हुई मुठभेड़ में असदुद्दीन घायल हुआ है। आरोपियों से 60 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें