-संवाद न्यूज एजेंसी
बाबूगढ़। नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति से आरोपियों ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए और फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। आरोपियों ने सरकारी अस्पताल का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव होशियारपुर गढ़ी निवासी प्रमोद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोस के गांव भडंगपुर निवासी अमित कुमार व रिंकू ने उससे दो लाख रुपये वेयरहाऊस या सरकारी अस्पताल स्याना में जनरेटर ओपरेटर में नौकरी दिलाने के नाम पर लिए थे। जिसके बदले में उसे एक खाली चेक जमानत के तौर पर दिया था। आरोपियों ने झांसा दिया कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे, लेकिन दो वर्ष तक उसकी नौकरी नहीं लगी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टरकाने लगे। जिसके बाद उसने बैंक में चैक डाला तो वह बाउंस हो गया। आरोपियों ने पीडि़त को कई प्रकार के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए। उस नियुक्ति पत्र को लेकर वह सरकारी अस्पताल गया तो वहा पता चला की की नियुक्ति पत्र फर्जी है। आरोपियों धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उनका दोस्त उदय जिसके पिता पुलिस में दरोगा है। उनकी धमकी देते हुए फर्जी केस में फंसवाने की धमकी दी। इसको लेकर वह काफी भयभीत है।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।