फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: चलती कार में महिला से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर दुपट्टे से दबाया गला, तमंचे की बट से हमला

Mon, 20 Mar 2023 06:20 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़

सार

बदमाशों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के तहत बछलौता सांई मंदिर के पास से कार सवार पांच बदमाशों ने एक महिला का दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया। चलती कार में बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। बदमाशों ने महिला से दस हजार रुपये लूट लिए और सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसे बाद महिला को छपकौली के निकट नहर पुल पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी पीडि़ता ने बताया कि उनके तीन बच्चे गांव बछलौता रोड पर स्थित साईं मंदिर के निकट एक पब्लिक स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बच्चों के साथ स्कूल गई थी। पीडि़त ने बताया कि वह गांव जाने के लिए किसी का इंतजार कर रही थी। तभी एक कार उसके पास आकर रुकी और गांव अल्लीपुर जाने के लिए पूछा। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती, कार में महिला समेत मौजूद पांच बदमाशों ने जबरन उसे कार में खींच लिया।

 


बदमाशों ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और दुपट्टे से गला घोंटकर बेहोश कर दिया। आरोपी महिला को मरा समझकर छपकौली नहर के पास सड़क किनारे फैंककर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

 

एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने थाने में तहरीर दी है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। कार सवारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें