फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में बुआ के घर रह रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने थाना प्रभारी से मुलाकात की।
विज्ञापन

डॉ. हर्षवर्धन शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को ब्राह्मण समाज के लोग सिंभावली थाने पहुंचे। जिन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह से वार्ता की। बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक किशोर ने घर में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर ग्रामीणों के आने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला। इस संबंध में पीड़िता के पिता ने आरोपी को नामजद करते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी न होने पर थाने का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर केशव शर्मा, प्रशांत शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, वेद प्रकाश, शिव कुमार, अंकुर, शिवम, अजय पाराशर, नंदलाल, मुकेश, राजकुमार, कपिल कुमार, तनु आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें