फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाफिजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Thu, 24 Aug 2023 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना हाफिजपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश पर अमरोहा जनपद से इनाम घोषित किया गया था। इस पर विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा ने बताया कि हाफिजपुर पुलिस बुधवार रात ब्रजनाथपुर नहर पटरी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी बीच एक व्यक्ति संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। बाइक का पीछा कर घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद की है।

पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम रिजवान निवासी सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ बताया है। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है जो जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर चोरी व लूट के विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। अमरोहा पुलिस की ओर से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उस पर अन्य विभिन्न थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें