फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुवाहाटी एक्सप्रेस से गिरी महिला, लूट की आशंका

Sat, 06 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, पिलख्ाुवा
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हापुड़ रेलवे ट्रैक पर बड़ौदा हिंदुवान कट के पास शुक्रवार दोपहर एक महिला गुवाहाटी एक्सप्रेस से गिर गई। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


महिला आईसीयू में है। आशंका है कि महिला को लूटपाट के बाद ट्रेन से फेंका गया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
शुक्रवार दोपहर बड़ौदा हिंदुवान कट के पास एक महिला को लहूलुहान अवस्था में लोगों ने पड़ा देखा।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसने सूट और सलवार पहन रखा है। आशंका है कि महिला को लूटपाट करने के बाद ट्रेन फेंका गया है।

कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि महिला को अभी तक होश नहीं आया है। इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके होश में आने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें