फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सड़कों पर उतरा गुर्जर समाज, तहसील चौपला पर फूंका पुतला

Sat, 19 Aug 2023 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गुर्जर समाज के लोगों ने स्वर्गीय राजेश पायलट पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में शहर में जुलूस निकालकर, तहसील चौपला पर पुतला फुंका। इस दौरान करीब दस मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मालवीय द्वारा पिछड़े समाज, किसानों व गरीबों के मसीहा व गुर्जर समाज के महापुरुष स्वर्गीय राजेश पायलट के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी कर गुर्जर समाज की भावनाओं का आहत किया है। उन्होंने 48 घंटे के अंदर अमित मालवीय के खिलाफ कार्रवाई और पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि वह सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तो देश का गुर्जर समाज बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इसके विरोध में गुर्जर समाज के लोगों ने अतरपुरा चौपला से तहसील चौपला तक जुलूस निकाला। पुतला फूंकने के साथ ही कुछ देर जाम भी लगाया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज गुर्जर, राजेंद्र प्रधान, हरीश, रविंद्र चौधरी, रवि भाटी, डॉ.अनिल मोरल, राजवीर सिंह भाटी, जगवीर चेयरमैन, जीत सिंह मोरल, धीरज, महेश चंद, अंकित, मोहित नागर, कपिल मावी, अमित, अंकुर, पवन, बब्लू, मोहित, संजय गहलौत, रविंद्र बंसल, दीपक, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें