फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ईट भट्ठा मालिक और मुनीम पर 2.50 लाख हड़पने का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 10:05 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। धौलाना तहसील के अंतर्गत एक ईंट भट्ठा स्वामी और मुनीम पर किसान ने 2.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए सीओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


ढबारसी गांव निवासी आसिफ ने बताया कि उसने मकान बनाने के लिए 50 हजार ईंट एक भट्ठे पर पांच हजार रुपये प्रति हजार के हिसाब से तय की थी। जिसके उपरांत उनसे 1.09 लाख रुपये भट्ठे के मुनीम के बैंक खाते में लिए और 1.49 लाख रुपये नकद लिए। आरोप है कि अब भट्ठा स्वामी और मुनीम न तो ईंट भेज रहे हैं और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि कई किसानों द्वारा भट्टा स्वामी और मुनीम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप लगाए गए हैं, सभी के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-

विपिन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें