फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश से मालगाड़ी का ट्रायल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। डेडीकेटिड रेलवे फ्रेट कॉरिडोर पर बृहस्पतिवार को होने वाला फुल लोडेड मालगाड़ी का ट्रायल बारिश के कारण निरस्त कर दिया गया। हालांकि सुबह बारिश के बाद अधिकारी ट्रायल शाम को शुरू करने की बात कर रहे थे। लेकिन शाम होते होते इसे अगले दिन के लिए टाल दिया गया। एलएंडटी के प्रबंधक गुरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह बारिश के बाद दोपहर बाद रेलवे के अधिकारियों से मालगाड़ी के लिए संपर्क किया गया। लेकिन मालगाड़ी उपलब्ध न होने के कारण ट्रायल टाल दिया गया। अब ट्रायल शुक्रवार को सुबह 11 बजे खुर्जा से शुरू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें