सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसकी चचेरी बहन सिंभावली के किसान डिग्री कॉलेज में तीन मई को परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा के बाद वह घर वापस नहीं लौटी। जिसे लेकर परिजनों को चिंता होने लगी। जिसके बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर अपनी बहन को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि सिंभावली पुलिस को मामले की जांच करते हुए छात्रा को तलाश करने का निर्देश दिया गया है। छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। संवाद