ब्रजघाट। गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसने बताया कि रात करीब नौ बजे उसकी 15 वर्ष की बेटी गांव में ही दुकान से सामान खरीदने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। पीडि़त का कहना है कि उसने परिजनों के साथ मिलकर बेटी की तलाश शुरू की। इस दौरान पता चला कि बेटी को गांव निवासी युवक अपहरण कर अपने साथ ले गया है। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 352, 115(2), 351(3) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और आरोपी की तलाश कराई जा रही है।