फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किशोरी की घर में तड़पकर मौत, आरोपियों ने कर दिया अंतिम संस्कार

Sun, 18 Aug 2024 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव में किशोरी की तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। कुछ ही देर पहले एक युवक उसे घर छोड़कर गया था। आरोपियों ने गुपचुप शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी युवक ने तहरीर में बताया कि पड़ोसी अजय पुत्र दिनेश उसकी नाबालिग बहन को परेशान करता था। 16 अगस्त को आरोपी उसकी बहन को घर से कहीं ले गया। दोपहर बाद करीब दो बजे बहन को घर छोड़कर चला गया। मेरी मामी ने उसे देखा, कुछ ही देर में बहन की तबीयत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। काम से लौटी मां भी बदहवास हो गई। आरोपी अजय, उसका पिता दिनेश, चाचा लाला व लख्मी उसके घर पहुंच गए। परिजनों को बिना बताए ही शव का श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन पुलिस या अन्य किसी को अंतिम संस्कार की भनक तक नहीं लगी। चर्चा है कि एक सीसीटीवी कैमरे में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय का फुटेज मिला है। बहरहाल, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आत्म हत्या करने के लिए उकसाना, शव छिपाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर, दो को गिरफ्तार कर लिया है।

कोट -

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित भाई की तहरीर पर अजय, दिनेश, लाला व लख्मी के खिलाफ 108 व 238 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दिनेश व लख्मी को कनिया रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जल्द अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें