फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिजनों के उत्पीड़न से तंग होकर कोतवाली पहुंची किशोरी

Mon, 08 Jul 2024 10:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रविवार की देर रात एक किशोरी रोती हुई कोतवाली पहुंची। महिला कांस्टेबल को पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके परिजन उसका उत्पीड़न करते हुए रोजाना पिटाई करते हैं। काफी समय से वह सहन करती आ रही है। रविवार की शाम भी परिजनों ने बिना किसी कारण उसकी पिटाई की और घर से बाहर खड़ा कर दिया। उत्पीडऩ से तंग आकर वह कोतवाली चली आई। मामले की जानकारी कोतवाली प्रभारी को दी गई। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी ने किशोरी को महिला कांस्टेबल की सुपुर्दगी में दे दिया। वहीं सोमवार की सुबह उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया गया। जहां किशोरी और उसके परिजनों को आमने-सामने बैठा कर दोनों पक्षों की बात सुनी गई। कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें