फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कर्ज लेकर दिए 14 लाख, न प्लॉट मिला न रुपये हुए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी महिला ने कर्ज लेकर एक प्लॉट खरीदने के लिए डीलर को कर्ज लेकर 14 लाख रुपये दे दिए। लेकिन उसने धोखे से दूसरे प्लॉट का बैनामा करा दिया। दूसरे प्लॉट का मालिक अब कब्जा नहीं दे रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
चंद्रलोक कालोनी निवासी भावना पत्नी सचिन ने बताया कि उसने ब्रह्मदेवी बालिका विद्यालय के पीछे एक प्लॉट खरीदने के लिए उसने राहुल त्यागी निवासी गांव रामपुर प्रॉपर्टी डीलर से संपर्क किया था। राहुल ने उन्हें एक प्लॉट दिखाया जो उसे पसंद आ गया। इस प्लॉट का बैनामा 14 लाख रुपये में तय हुआ। इसके बाद उसे दो लाख रुपये की पेशगी दे दी गई। जबकि 4.50 लाख रुपये प्लॉट मालिक रवीश आहुजा निवासी शास्त्रीनगर मेरठ के खाते में एनएफटी करा दिया। इसके लिए पीड़ित ने होम लोन लिया और 7.34 लाख रुपये चैक माध्यम से स्वामी को दे दिए और बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है जब उन्होंने कब्जा करना चाहा तो पता चला कि उस पर किसी अन्य किसान का कब्जा है, जो कि रवीश आहुजा का चाचा है। जिसके बाद पता चला कि चाचा का प्लाट दिखाकर राहुल और रवीश ने धोखे से उसे फंसाकर रुपये ऐंठ लिए। मामले में मार्च माह में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। पैमाइश की भी मांग की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने मामले में डीएम से शिकायत की है।
सीओ अशोक कुमार सिसौदिया का कहना है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें