फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आठ करोड़ से गढ़ रेलवे स्टेशन का होगा सुंदरीकरण

Thu, 27 Jul 2023 09:56 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर स्थित रेलवे स्टेशन का आठ करोड़ रुपये से सुंदरीकरण होगा। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई और आठ दिन बाद कार्य शुरु होने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन पर बड़े जंक्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं लंबी दूरी की ट्रेनों के ठहराव की भी आस जगी है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि फरवरी में रेल मंत्रालय द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई स्टेशनों का सुंदरीकरण के लिए चयन किया गया था। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर का रेलवे स्टेशन भी शामिल किया गया था। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आठ करोड़ की लागत से गढ़ रेलवे स्टेशन को भव्य बनाया जाएगा। जिसमें रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार मंदिर के द्वार जैसा दिखेगा। रेलवे स्टेशन के बाहर की तरफ फव्वारा लगाया जाएगा। स्टेशन पर 24 घंटे बिजली सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही वातानुकूलित प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा।

ये सुविधाएं मिलेंगी

अमृत भारत स्टेशन योजना दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ निरंतर आधार पर स्टेशनों के विकास की परिकल्पना करती है। सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, वाहन पार्किंग, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान तैयार करना और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है। प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए एक स्टेशन एक उत्पाद, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज तैयार होगा।
विज्ञापन


लंबी दूरी की ट्रेनों का होगा ठहराव

रेलवे स्टेशन का भव्य निर्माण होने के बाद लंबे रूट की ट्रेनों का ठहराव होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। जिससे बाहरी क्षेत्रों के यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा गढ़ क्षेत्र के लोगों को बाहर आने जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें